धूप निकलने के कारण दिन में बढ़ रहा तापमान

हरिद्वार।  धर्मनगरी में पिछले एक सप्ताह से दिन में धूप खिल रही है। धूप निकलने के कारण दिन में तापमान बढ़ रहा है। साथ ही दिन में ठंड का एहसास कम हो रहा है। ठंड का एहसास कम होने के साथ ही शुक्रवार को अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *