करोड़ों की जमीन में धोखाधडी का मामला सामने आया

देहरादून : में धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है मामले में पीड़ित हेमन्त कुमार पुत्र पूरन चन्द, निवासी लेन नं0-2, गली नं0-4, राजेन्द्र नगर कौलागढ़ रोड़, थाना गढ़ीकैन्ट, जिला देहरादून, द्वारा बताया गया कि उनकी प्रवीन उनियाल पुत्र विनोद कुमार उनियाल, निवासी-19 तिलक रोड़, जिला देहरादून से पूर्व में जान-पहचान थी और प्रवीन उनियाल के जीजा संजय अग्रवाल जिनका शिव शक्ति नाम से डी०आई०टी० डायवर्जन रोड़, देहरादून के पास पेट्रोल पम्प है, से भी जान-पहचान थी।

प्रवीन उनियाल द्वारा सम्पत्ति स्थित 35, 42, 33/37 आनन्द चौक, में बेचने को लेकर बातचीत की गयी। प्रवीण दुनिया द्वारा बताया गया कि उपरोक्त संपत्ति में अपनी बहनों के साथ बारिश है वह अपनी बहनों के साथ संपत्ति को बेचने चाहता है। वहीं पीड़ित और प्रवीन उनियाल के बीच 10 करोड रुपए में सम्पत्ति के बेचने को लेकर सौदा तय हुआ। वही मामले में पीड़ित द्वारा बताया गया कि दिनांक 20 2 2025 को ₹500000 की राशि प्रवीण उनियाल के जीजा संजय उनियाल को नगद दी गई

जिसका वीडियो भी बनाया गया और ₹200000 की राष्ट्रीय प्रवीण उनियाल के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। वही जब पीड़ित द्वारा अपने दोस्त के साथ सफाई करने के लिए उक्त स्थान पर गया तो गंगाराम नाम के व्यक्ति द्वारा बताया गया कि प्रवीण उनियाल संपत्ति का मालिक नहीं है और यह संपत्ति विवादित है और उनसे भी पहले प्रवीण उनियाल द्वारा संपत्ति को बेचने के नाम पर धनराशि ठगी गई। इसके बाद पीड़ित द्वारा प्रवीण उनियाल से धनराशि जो एडवांस में दी गई उसे वापस मांगा गया गया। लेकिन दोनों जीजा साली धनराशि वापस नहीं कर रहे हैं और टालमटोल कर रहे हैं। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग कीगई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *