हरिद्वार। कनखल में मामूली बात को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। एक युवती से मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई।
हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संदेश नगर कॉलोनी निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया
कि मकान को लेकर उसका अपने मौसेरे भाई शिवम, रामपाल से विवाद चल रहा था। 18 मार्च की रात वह अपनी भाभी व मां के साथ घर पर अकेली थी। आरोप लगाया कि वरुण सैनी, शिवम, अरुण सैनी, भारत बांटी, विशाल कश्यप, आरती कश्यप, रामपाल को लेकर उसके घर पहुंचे।