हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने आयुर्वेद विवि के कुलपति को पत्र लिखकर कर्मचारियों के जनवरी और फरवरी के बकाया वेतन को जल्द देने की मांग की है।
साथ ही मासिक वेतन में होने वाली देरी के स्थायी समाधान की मांग की है। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने अपने बकाया वेतन और वेतन में लगातार हो रही देरी से दुखी होकर चरणबद्ध आंदोलन किया था
लेकिन उत्तराखंड आयुर्वेद विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ और आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रशासन के मध्य बैठक हुई थी। संघ कार्यकारी अध्यक्ष खीमानंद भट्ट ने बताया कि बैठक में लंबित वेतन भुगतान के लिए संघ को एक माह का आश्वासन दिया गया था।