लघु व्यापारियों के लिए फूड कोर्ट बनाये जाने की मांग

हरिद्वार। लघु व्यापार एसोसिएशन ने लघु व्यापारियों को विकसित भारत योजना के तहत अलग से स्ट्रीट फूड कोर्ट बनाए जाने को लेकर सीएम धामी को मेल भेजा।

पत्र में स्मार्ट कॉरिडोर योजना के तहत भोजन विक्रेता लघु व्यापारियों को स्थापित किए जाने की मांग दोहराई। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में विकसित भारत योजना के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि देश के कई राज्यों में भोजन विक्रेता लघु व्यापारियों को स्ट्रीट फूड कोर्ट के माध्यम से व्यवस्थित और स्थापित किया जा रहा है।

शहर के लघु व्यापारियों को भी केंद्र और राज्य सरकार की विकास की परियोजनाओं में सम्मिलित कर स्वरोजगार दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *