पथरी में अघोषित बिजली कटौती से तंग लोगों ने चेताया

हरिद्वार। उनका कहना है कि धनपुरा, गुर्जर बस्ती, पदार्था, रानीमाजरा, घिससुपुरा, अम्बुवाला, पथरी, टिहरी विस्थापित बस्ती, पुरुषोत्तमनगर, घोसीपुरा, शाहपुर, बादशाहपुर, कटारपुर, चांदपुर और बहादरपुर जट समेत कई गांवों में किसी पूर्व सूचना के बिना आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। इससे खेतों की सिंचाई से जुड़े काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सुनील कुमार, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद सलीम, शकील अहमद और ललित कुमार ने चेताया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

रामकुमार, बिरजेश कुमार, मोहम्मद इलियास शाह, सोहन वीर, निसार अहमद, दीपक चौहान, साकिर, बलबीर सिंह, दीपक कुमार, राशिद अली और फुरकान ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि इस क्षेत्र में कोई अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। बिजली लाइन में फॉल्ट और तकनीकी खामी के कारण कभी-कभी आपूर्ति बाधित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *