देहरादून (रोबिन वर्मा): ओएनजीसी (सीएसआर), देहरादून के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 5 आपदा प्रभावित गांवों के कुल 500 परिवारों को बैग, कंबल एवं गर्म बेडशीट वितरित की गईं। पहले भी ओएनजीसी के माध्यम से गांव में सोलर लाइट, और अन्य कार्य किए गए जिसके लिए गांव के लोगों ने ओएनजीसी की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की गई, जिससे उन्हें शीतकाल के दौरान काफी राहत मिलेगी ,ग्रामीणों ने ओएनजीसी एवं सहयोगी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। कार्यक्रम में ओएनजीसी सीएसआर की ओर से नीरज शर्मा (डायरेक्टर, ओएनजीसी सीएसआर), चंदन सुशील साजन (महाप्रबंधक–सीएसआर) एवं अरुण सिंह (प्रबंधक, ओएनजीसी सीएसआर), माननीय मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला जोशी, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान (अस्थल), ग्राम प्रधान सेरागांव संजय राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।