किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का किया स्वागत

रुड़की। भागीरथी विशाल सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष बाबूराम सैनी को भाजपा किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। शुक्रवार को भाजपा नेतृत्व द्वारा सेठपुर गांव निवासी एवं भागीरथी विशाल सैनी सभा के जिलाध्यक्ष बाबूराम सैनी को किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके बाद वह हरिद्वार से लक्सर कस्बे के रुड़की तिराहे के निकट स्थित महर्षि भागीरथ की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां फूल माला चढ़ाई। इसके बाद सैनी समाज के लोगों ने उनका फूल मालाओं व नारेबाजी कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *