ग्रामीण क्षेत्र को विकास की नई दिशा दे रही सरकार की योजनाएं : अजीत सिंह

रुड़की।  ब्लॉक सभागार में सेवा पखवाड़ा के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दर्जाधारी अजीत सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने लोगों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *