गंगा नदी के किनारे पर बसे ग्रामीणों को पुलिस कर रही सतर्क

रुड़की। पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ मैदानी क्षेत्र में लगातार दो दिन से हो रही बारिश को लेकर तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम द्वारा पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि वह गंगा का जलस्तर बढ़ने और नदी किनारे न जा सकें।

पिछले दो दिनों से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से गंगा का जलस्तर 291 क्यूसेक मीटर से ऊपर चल रहा है। हालांकि 293 क्यूसेक से ऊपर जाने के बाद ही खतरा उत्पन्न होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *