चोरी का अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

थाना बहादराबाद

दिनांक 07.11.23 को वादी श्री गौरव शर्मा पुत्र सुनील शर्मा नि0 बौंगला थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक- 07.11.23 को अज्ञात अभि0 द्वारा वादी की दुकान की टीनशेड उखाडकर लेपटाप व कपडे चोरी कर ले जाना के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग के अनावरण के लिये उच्चाधिकारी गणों के आदेशानुसार टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा सुरागरसी- पत्तारसी मुखबिर मामूल किये गये । दिनांक- 08.11.23 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगणों को मय चोरी किये गये माल सहित पुराना पथरी हाउस थाना बहादराबाद हरिद्वार से धर दबोचा।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया गया ।

नाम पता अभियुक्त
1-आर्यन उर्फ मंगता भटनागर पुत्र नरेश भटनागर नि0 पीठ बाजार बहादराबाद हरिद्वार ।
2- गौरव पुत्र लक्ष्मी चन्द नि0 ग्राम सुल्तानपुर माजरी थाना बहादराबाद हरिद्वार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *