लंबे सेवाकाल के पश्चात जनपद हरिद्वार में सेवारत जवान आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त हेतु विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा विदा हो रहे जवान को फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।
सेवाकाल के अनुभव की जानकारी लेते हुए उन्हें सकुशल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी गई। उन्हे अपने मानसिक, एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अपने परिवार को पूर्ण समय देने की गुजारिश करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्पश्चात सेवानिवृत पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों के साथ सूक्ष्म जलपान कर उन्हे ससम्मान गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
श्री अनिल कुमार दिनांक-01.05.1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक-15.11.2009 को हे0कानि0 एवं दिनांक-17.11.2022 को अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।
श्री अनिल कुमार मूल रुप से जनपद पौडी के मूल निवासी है। पुलिस विभाग में 41 वर्ष की सेवा के दौरान इन्हे अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l