व्यापारी बोले बाहरी राज्यों की गाड़ी से वसूला जाए ग्रीन टैक्स

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र लिखकर घटते जंगलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने व्यपाक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने पर जोर दिया है।

इसके लिए एक बोर्ड बनाने का सुझाव दिया है। कहा कि गर्मियों में जितने पेड़ जंगलों में जले, जितने पेड़ विकास कार्यों के लिए हटाए गए, उनकी जगह दोगने पेड़ लगाए जाने चाहिए।

उत्तराखंड में तापमान में बदलाव भारी भीड़, बढ़ते विकास कार्य और अन्य कारण से हो रहा है। इसके लिए अभी से व्यवस्थाएं करनी होंगी, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। कहा कि बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाली गाड़ियों से ग्रीन टैक्स लिया जाए।

इस रकम का उपयोग सिर्फ पेड़ लगाने प्रकृति को बचाने में किया जाए। उनके साथ नाथीराम सैनी, सुनील मनोचा, जितेंद्र चौरसिया, भूदेव शर्मा, राकेश सिंह, एसएन तिवारी, अनिल कोरी, दीपक शर्मा, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पंकज माटा, प्रीत कमल सारस्वत, राहुल शर्मा, सोनू चौधरी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *