हरिद्वार। धर्मनगरी में मंगलवार की रात बारिश हुई, जिस कारण बुधवार को दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। पूरे दिन धर्मनगरी में बादल छाए रहे। दिन में तीन दफा बूंदाबांदी होती रही। इस वजह से दिन में ठंडक बनी रही।
रात में 26.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। पिछले दो दिनों से गर्मी से धर्मनगरी के राहत मिली हुई है। दिन में गर्मी का एहसास कम है और मौसम में ठंडक बनी हुई है। रात को भी गर्मी कम है। बुधवार को धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी से सुकून मिला।
बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।