दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला

हरिद्वार। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। सिडकुल पुलिस ने गुरुवार को पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोशनाबाद के औरंगाबाद निवासी चारू ने सिडकुल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी संदीप चौहान निवासी औरंगाबाद के साथ हुई थी।

आरोप है कि पति और ससुराल वाले लगातार दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि ससुर सत्यपाल सिंह और सास ऊषा देवी ने दहेज में मिले उसके जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उसे और उसके पुत्र को लगातार पीटा जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *