हरिद्वार। भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि हर रविवार को पौधे लगाने का कार्यक्रम निरंतर चलाया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री ने जो संकल्प बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को दिया है उसे संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी का कार्यकर्ता कटिबद्ध है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया ने कहा कि युवा मोर्चा भी निरंतर इस कार्य को अपने अपने स्तर से वार्डों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम चला रहा है।
इस दौरान विकल राठी, गोकुल डबराल, डॉ. प्रभात कुमार, देवेंद्र पंत, श्याम पांडे, राजू सिंह, मंगल सिंह, मृत्युंजय सिंह, भास्कर लोहनी, जगदीश बुटोला, पीसी शर्मा, अर्चना तिवारी, शोभित कुमार, रमाकांत शर्मा, अरुण जैन, संकल्प मेहता, सुशील भुखंडी, दीपक धनवानी, ममता बमरला, कृष्णा देवी, सारिका मिश्रा, सरला वर्मा, लक्ष्मी पंत, सारिका अग्रवाल आदि शामिल रही।