हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने मां गंगा की आरती और पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की जिला प्रभारी रुचि भट्ट ने कहा कि भाजपा महिला हितैषी पार्टी है।
पंचायत से लेकर और संसद तक महिलाओं को हक देने का कार्य भाजपा ने किया है। इस मौके भाजपा नेता संजीव चौधरी, महिला आयोग की सदस्य कमला जोशी, जिला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, रवीन्द्र राठौर, जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, कामिनी सड़ाना, गोमती मिश्रा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवालिक नगर रीना तोमर, सरोज जाखड़, मंजु सिंह, अर्चना आदि मौजूद रहे।