हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई मजदूरों के धरने को सुराज सेवा दल ने समर्थन दिया। कर्मचारी पिछले पांच दिनों से कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की जो मांगे हैं।
वह जायज मांगे हैं जिसमें 20-25 वर्षों से जो मजदूर काम कर रहे हैं उनको आज भी दस बारह हजार रुपए दिया जा रहा है और ठेकेदारी प्रथा के अधीन इनको वेतन दिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। कहा कि कि डबल इंजन की सरकार कर्मचारियों को इंश्योरेंस देने की बात करती है
लेकिन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को इंश्योरेंस और ईएसआई की कोई सुविधा नहीं मिल रही है, जो मिलनी चाहिए। कहा कि मृतकों के आश्रितों को तत्काल प्रभाव से नौकरी देनी चाहिए।