हरिद्वार। अपर रोड पर नगर कोतवाली से लेकर भीमगोड़ा बैरियर तक जीरो जोन में धड़ल्ले से ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इससे पैदल चल रहे श्रद्धालुओं, दोपहिया वाहन चालकों और व्यापारियों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं।
पुलिस और एआरटीओ कर्मी ई रिक्शा पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। हरिद्वार की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ई रिक्शा शहर वासियों के लिए सुविधा कम समस्या ज्यादा बन रहे हैं।
ई-रिक्शा का दबाव सबसे अधिक बस अड्डे से जिला अस्पताल तक रहता है। वहीं, उनके बाजार की संकरी गलियों में घुसने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।