हरिद्वार। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल को जान से मरवाने की साजिश रचने आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा ने गुंडों को पाल रखा है और वह केजरीवाल को मरवाना चाहती है। दावा किया कि भाजपा के दो प्रदेश स्तर के नेताओं ने केजरीवाल पर हमला किया है।
आप नेता मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार के सैनी आश्रम में गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी और जनहित के कार्यों से भाजपा डरी हुई है। पहले भाजपा ने केजरीवाल के कामों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर परेशान किया। जब काम नहीं रुके तो सीबीआई और ईडी को पीछे लगा दिया।