भगत सिंह चौक पर क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर को किया ठीक

हरिद्वार। भगत सिंह चौक के निकट नाले के ऊपर बने क्षतिग्रस्त चैंबर के की गुरुवार को मरम्मत करा दी गई। इससे इस जगह पर लोगों की आवाजाही में हो रही दिक्कत दूर हो गई है।

चंडीघाट पुल, बैरागी कैंप को हाईवे से जोड़ने वाली रोड, भगत सिंह चौक, तुलसी चौक से शिवमूर्ति चौक को जाने वाला मार्ग और ब्रह्मपुरी मार्ग की खस्ता हालत को लेकर खबर प्रकाशित होने पर गुरुवार को भगत सिंह चौक के निकट क्षतिग्रस्त लोहे की चैंबर की मरम्मत की जा चुकी है जबकि अन्य स्थानों पर अभी भी कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *