डॉ. कपिल राष्ट्रीय फार्मा शिखर सम्मेलन में हुए सम्मानित

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के डॉ. कपिल गोयल को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय फार्मा शिखर सम्मेलन-2024 में डॉ. भूपेश वर्मा मेमोरियल सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ।

डॉ. गोयल औषधीय रसायन विज्ञान के क्षेत्र में विशेष रूप से कैंसर रोधी दवाओं की खोज पर शोध कार्य कर रहे हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय ख्याति के जर्नल में 30 से अधिक शोध प्रकाशित हुए है

और फार्मास्युटिकल विज्ञान से संबंधित विभिन्न पुस्तकें प्रकाशित हुई है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. हेमलता और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार एवं विवि के अन्य कर्मचारियों ने डॉ. गोयल को बधाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *