हरिद्वार। पथरी के ग्राम बहादरपुर जट में वार्षिकोत्सव का समापन भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी कलाकारों और संत शिरोमणि गुरु रविदास समिति के पदाधिकारियों को पुरस्कार देकर किया। उन्होंने कहा कि ग्राम बहादुरपुर जट में लंबे समय से संत शिरोमणि गुरु रविदास की लीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें कलाकारों ने सुंदर अभिनय किया।
लीला को देखकर सभी लोग संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों को अपने जीवन में अपनाते हैं। जिन्होंने संदेश दिया की अपने काम के साथ-साथ हम ईश्वर की पूजा भी कर सकते हैं। कर्म ही पूजा है। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव रहे। इस अवसर पर रविदास लीला के प्रधान ललित कुमार, उप प्रधान रजत नौटियाल, कोषाध्यक्ष दीपू कुमार, उपकोषाध्यक्ष मास्टर कपिल कर्नवाल, सोनू कुमार, आनंद बर्मन, संयोजक रमेश चंद पूर्व उप प्रधान, सचिव विकास कुमार पूर्व प्रधान, उप सचिव नरेश दास आदि मौजूद रहे।