हरिद्वार। लघु व्यापार एसोसिएशन से जुड़ी महिलाओं ने अलकनंदा घाट पर बैठक कर प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम सभी निकायों में लागू करने की मांग दोहराई। महिला पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन के संयोजन में बैठक हुई।
इसमें एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि भारत सरकार ने 2014 में राष्ट्रीय पत्र विक्रेता संरक्षण अधिनियम घोषित किया गया था। लेकिन दस वर्ष बीत जाने के बाद भी देश के कई नगर निगमों में इसे लागू नहीं किया गया है।
पूनम माखन ने कहा कि मां गंगा के घाटों पर बिंदी, चूड़ी, माला बेचने वाली महिला स्ट्रीट वेंडर्स को अलग से वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित किया जाना चाहिए।