पिंक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने नगर निगम परिसर में दिया धरना

हरिद्वार। मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन की महिलाओं ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर आयुक्त कार्यालय से कुछ दूरी पर धरने पर बैठ गई। उन्होंने पिंक वेंडिंग जोन को दोबारा सही स्थान पर बनाए जाने की मांग की।

एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर ने कहा कि पिछले छह महीने से महिला पिंक वेडिंग जोन को उनके स्थान से हटाकर अन्य स्थान रख दिया गया है। इससे महिलाओं का लाखों का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पिंक वेंडिंग जोन की महिलाएं शासन प्रशासन के चक्कर लगाकर थक चुकी हैं। कोई समाधान नहीं निकलने के कारण धरना प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *