गुलदार के आतंक से दूधलादयाल वाला के ग्रामीण दहशत में

हरिद्वार। दूधला दयालवाला में पिछले एक सप्ताह में गुलदार दस से ज्यादा छोटे मवेशियों को उठा चुका है। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण चेतराम नायक, शेर सिंह, महिपाल, तारा सिंह, रामकरण आदि का कहना है कि गुलदार ने पिछले एक सप्ताह में गौशाला में बंधे बछड़े और चार परिवारों के पालतू कुत्तों को उठा ले गया।

ग्रामीणों का कहना है कि दिन ढलते ही गुलदार आबादी के आसपास घात लगा कर हमला कर रहा है। वन विभाग को सूचना करने पर भी कोई समाधान नहीं हो सका। वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर हरीश गैरोला ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सुरक्षा टीम को गश्त के लिए भेजा गया है। लगातार गश्त और सुरक्षा के लिए गांव में टीम को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *