हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा के शाखा गुरुकुल के द्विवार्षिक चुनाव में ताजबर सिंह अध्यक्ष और मनीष पंवार मंत्री बने। संरक्षक पप्पू सहदेव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष महिला नीलम बिष्ट, संयुक्त मंत्री त्रिलोक सिंह, कोषाध्यक्ष राजू कश्यप, ऑडिटर मोहित, संगठन सचिव अंकित, पुष्पा बनाए गए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। द्विवार्षिक चुनाव प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, संगठन सचिव छत्रपाल सिंह,कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि ऋषिकुल तथा गुरुकुल राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय कर्मचारी जब से विवि के अंतर्गत आए हैं, तब से उन्हें महीनों तक वेतन नहीं मिल पा रहा है।