जौनसारी फिल्म को टैक्स फ्री कराने का प्रयास किया जाएगा : चौहान

विकासनगर। विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा है कि जौनसारी बोली में बनी पहली फिल्म ‘मेरे गांव की बाट को टैक्स फ्री कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। रविवार को विधायक अपने परिवार के साथ फिल्म देखने सिनेमा हॉल पहुंचे। उन्होंने कहा कि फिल्म जौनसार बावर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने का एक प्रभावशाली संदेश देती है। साथ ही इसमें महिला सम्मान और रिवर्स पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

विधायक ने कहा कि वह इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का मुद्दा उठाएंगे। फिल्म देखने के बाद विधायक ने कहा कि जौनसार बावर की संस्कृति और उसके मूल्यों को बढ़ावा देने में यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि यह फिल्म सिर्फ जौनसारी समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड वासियों के लिए प्रेरणादायक है। इसे गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार के सभी समुदाय को देखना चाहिए, जिससे सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *