हरिद्वार। सैनी सभा ने सैनी आश्रम ज्वालापुर में बैठक कर भाजपा से सैनी समाज के व्यक्ति को मेयर पद का प्रत्याशी बनाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर समाज के बीच निर्णय लेकर विरोध की चेतावनी दी गई। सैनी आश्रम में शुक्रवार को आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
पत्र कार वार्ता में सैनी सभा के अध्यक्ष आदेश सम्राट सैनी ने बताया कि बैठक में विचार विमर्श कर भाजपा से मेयर पद के लिए समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग की गई है। बताया कि सैनी समाज मेयर प्रत्याशी के लिए दावेदार भी है और हिस्सेदार भी है। भाजपा समाज के बीच से किसी भी व्यक्ति को टिकट देकर मेयर का चुनाव लड़ाए। कहा कि समाज के व्यक्ति को भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सभा समाज के बीच पहुंचेगी। समाज के बीच में निर्णय लेगी।