हरिद्वार। लघु व्यापारियों ने नगर आयुक्त वरुण चौधरी से मिलकर व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगें दोहराई। उन्होंने वेंडिंग कमेटी की बैठक जल्द बुलाने की मांग की। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के साथ लोगों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की।
संजय चोपड़ा ने कहा कि एक साल से फेरी समिति की बैठक नहीं कराई गई है। इस वजह से रेहड़ी, पटरी के लघु व्यापारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रस्तावित 12 वेंडिंग जोन बनाकर दो हजार 2000 लघु व्यापारियों को स्वरोजगार के अवसर दिए जाने हैं।