हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर अतिक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की। कहा कि सड़कों पर पसरा अतिक्रमण आम लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर चलने में परेशानी हो रही है। बैठक में कहा गया कि व्यापारियों की ओर से सड़कों के किनारे सामान रखने से साइकिल से तथा पैदल बाजारों में आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।
कहा कि सेक्टर 2 के पास सड़क की साइड में नगर निगम की ओर से बनाई गई दुकानों को भगत सिंह चौक से अंडरपास वाली वाली रोड की ओर रखा जाए, ताकि किसी को चलने में कोई परेशानी ना हो।