आप के प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार में किया चुनाव प्रचार

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने हरिद्वार में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी और जिला अध्यक्ष के साथ वार्ड नंबर 39 लोढामंडी में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही है जो जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने दिल्ली में बीजेपी द्वारा आम आदमी पार्टी की नीतियों को अपनाने का उदाहरण दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी अन्य प्रदेश के मतदाताओं को सम्मान न देकर उनका अपमान कर रही है। मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी और जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने वार्ड नंबर 18 और 19 में भी डोर टू डोर प्रचार किया।

इस दौरान जनता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को समर्थन दिया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर अनीता बारगोली, कमलेश शर्मा, पारुल चौहान, पुष्पा धीमान, मनोज धीमान, सुहान मलिक, अर्चना बहुगुणा, कुशल, शशि सैनी, निशा सैनी, तनु भारद्वाज, रूपा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *