हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के किसानों को लक्सर मिल से समय अनुसार गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। पर्चियां नही मिलने से किसानों में भारी रोष पनप रहा है। किसानों का आरोप है कि पिछले तीन दोनों से तौल केन्द्रों पर तोल नहीं हो रहा है। इससे किसान खेतो से गन्ने का उठान नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों को गन्ने से वाहन को तौल केन्द्रों पर ही खड़ा करना पड़ रहा है। रानीमाजरा, शाहपुर, पदार्था, झाबरी, फेरुपुर, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बादशाहपुर, पथरी, झाबरी सहित दर्जनों गांव के किसानों को लक्सर मिल द्वारा लगाए गए गन्ना तौल केन्द्र नाममात्र चल रहे हैं।