हरिद्वार। रानीमाजरा में चोरों ने खेतों में लगे 12 ट्यूबवेलों से बिजली के मोटर से तांबा चोरी कर लिया। मामले में किसानों ने पुलिस को तहरीर दी है।
साथ ही किसानों ने गांव में पंचायत कर रात में खेतों में घूमने वाले युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का निर्णय भी लिया है।