देसंविवि व शांतिकुंज में उत्साह से हुआ ध्वजारोहण

हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज और गायत्री विद्यापीठ में पूरे उत्साह से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शैलदीदी और डॉ चिन्मय पण्ड्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच ध्वज फहराया। शैलदीदी और डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और समर्पण पर बल देकर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और संस्कार की अहम भूमिका पर जोर दिया।

विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि हमारे देश की महानता और समृद्धि में प्रत्येक व्यक्ति की अहम भूमिका है। सभी को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए, जिससे वे राष्ट्र को समृद्ध व सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देंगे। शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *