पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

हरिद्वार।  गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड कमांडर सीओ लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी की ओर से सलामी दी गई। डीएम ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का हौसला बढ़ाया गया।

इसके बाद सेरेमोनियल ड्रेस से सुसज्जित नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, पीएसी, यातायात पुलिस, होमगार्ड्स व पीआरडी के जवानों और पुलिस की विभिन्न यूनिटों ने मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इसके साथ ही पुलिस और विभिन्न विभागों की ओर से आम लोगों को जागरूक कर झांकियां निकाली गई। पीएमएस तथा अन्य स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *