हरिद्वार। धनपुरा गांव में तीन मवेशियों की मौत हो गई जबकि अन्य पशुओं का उपचार कराया गया। पशु चिकित्सा टीम ने इसकी पुष्टि की है। पशुओं के मरने से स्वामी को लगभग तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है। धनपुरा निवासी जहीर हसन पुत्र मसिता चौधरी की रविवार को तीन मवेशियों की अचानक मौत हो गई।
तीन पशुओं के अचानक मरने से हड़कंप मच गया। पशु स्वामी ने इसकी सूचना पशु विभाग को दी सूचना पर पशु चिकित्सकों को एक टीम ने गांव पहुंच पशुओं की जांच की तो सामने आया कि पशु को जहरीला चारा खिलाया गया है। इसके कारण उनकी मौत हुई है।
बाकी बचे हुए पशुओं की हालत देख चिकित्सकों ने दवा आदि देकर उनका चारा बदलवाया। पशु स्वामी जहीर का कहना है कि पशुओं के मरने से उन्हें लगभग तीन लाख का नुकसान है। उन्होंने मामले में मुआवजे की मांग उठाई है। पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया पशुओं की मौत जहरीला चारा खाने के कारण हुई है। अन्य पशुओं को दवाई दे दी गई है।