विश्नोई गैंग से जुड़ा हूं, पूरा परिवार खत्म कर दूंगा

हरिद्वार।  गैंगस्टर लॉरेंस विशनोई से जुड़ा बताकर एक युवक को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोशनाबाद निवासी अमित शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया

कि उसने पूर्व में लवकुश उर्फ प्रिंस के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज कर हत्या की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी फिर से उसका पीछा कर हत्या की धमकी दे रहा है। कुछ दिन पूर्व उसके साथ सरेराह मारपीट की कोशिश की गई। उसे धमकी दी गई कि वह विश्नोई गैंग से ताल्लुक रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *