हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेल में योगासन टीम इवेंट (दशावतार थीम) में शांतिकुंज के रोहित यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। रोहित का सपना एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण जीतना है। शांतिकुंज लौटने पर संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी से रोहित यादव ने भेंटकर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोहित का स्वर्ण पदक जीतना केवल उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि शांतिकुंज की प्रेरणा का भी प्रतीक है। रोहित के पिता रविन्द्र यादव शांतिकुंज कार्यकर्ता भी योग प्रशिक्षक हैं। वह शांतिकुंज में योग साधकों को प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने बताया कि रोहित दो वर्ष की आयु से ही योगाभ्यास कर रहा है। रोहित 150 से अधिक योगासनों को आसानी से कर लेता है।