हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्रभाावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्सर के भागपुर निवासी मेन्ना पत्नी नीटू ने कनखल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सोनी उर्फ सोनिया का विवाह चंद माह पहले अजीतपुर गांव निवासी गौरव पुत्र श्रवण कश्यप से रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर दहेज के लिए सोनिया का उत्पीड़न करने लगे थे।