उत्तरी हरिद्वार में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने और लोड बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इधर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के कहा कि उत्तरी हरिद्वार में ऊर्जा निगम के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन का असर दिखने लगा है।

ऊर्जा निगम ने लोड कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया है। पिछले एक माह से लगातार उत्तरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित होने और सीजन के समय बिजली आपूर्ति के कट ओवर लोड समस्या के निराकरण को लेकर आवाज उठाई थी।

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की चेतावनी देते हुए बड़े आंदोलन की बात ऊर्जा निगम के सामने रखी थी। ऊर्जा निगम के अधीक्षक अभियंता प्रदीप चौधरी ने बताया कि मार्च माह में कुल 8 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर और भी व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर सुभाष अदलखा, निशा मल्होत्रा, भूदेव शर्मा, दीपक कुमार, रवि बांगा, लक्की अनेजा, एसएन तिवारी, राधा मल्होत्रा, अनिल कुमार, अनिल कोरी, राकेश सिंह, संजय कुमार, सागर मदान समेत ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *