हरिद्वार। राजलोक विकास सेवा समिति ने ओजस अस्पताल के सौजन्य से रविवार को निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। कुशवाहा धर्मशाला में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।
साथ ही लोगों को आयुष्मान कार्ड द्वारा चिकित्सा सेवा लेने की जानकारी दी गई। शिविर में लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी आदि की निशुल्क जांच की गई।
इस दौरान डॉ. रागिनी अग्रवाल, डॉ. नितिन खंडूरी, समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, रंजीत कुमार, राजन चौधरी, जय किशन शर्मा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, अमरीश गुप्ता, पंकज गुप्ता, रणदीप राणा, अमित गोयल, योगेंद्र शर्मा, आरके राम, यज्ञ दत्त शर्मा, सुमित गुप्ता, बालेंद्र निराला आदि ने सहयोग दिया।