बहादराबाद में हाथी का आतंक, लोगों में दहशत

हरिद्वार।  बहादराबाद क्षेत्र में हाथी के आतंक ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन महीनों से हाथी सिंचाई विभाग के जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहा है और भारी उत्पात मचा रहा है। वन विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि हाथी अभी तक जंगल नहीं भेजा गया है। हाथी की गतिविधियों से लोग दहशत में हैं।

शाम के समय सर्विस रोड पर घूमने जाने वाले लोगों में भी खौफ है। हाथी रोजाना बहादराबाद के व्यस्तम बाजार से होकर गुजरता है, जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार और रविवार को भी बहादराबाद के कई क्षेत्रों में हाथी रात को पहुंच गया। वन विभाग की लापरवाही के कारण आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है। प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *