पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शुरू किया अनशन

हरिद्वार।  रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी मोहनलाल ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सोमवार से देवपुरा चौक के निकट पंडित गोविंद बल्लभ पार्क के गेट पर तीन दिन का उपवास शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने साथियों की लड़ायी को लड़ने के लिए वह आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद 15 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे।

कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा यूनिफाइड पेंशन योजना को लागू करने का विरोध शुरू कर दिया है। साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भी सभी विभागों के कर्मचारी लामबंद को चुके हैं। हाल ही पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले राज्यभर के कर्मचारियों मेंगैरसैंण में पेंशन आक्रोश रैली की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *