निजी स्कूलों की मनमानी भीषण सर्दी में बच्चो पर पड़ रही भारी- सुनील सेठी

जिलाधिकारी से की मांग सर्दी बढ़ने पर भी छोटे छोटे बच्चों के स्कूल टाइम को सुबह सुबह खोलने वाले स्कूलों को समय बढ़ाने के लिए करें निर्देशित । सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार जिलाधिकारी से मांग करते हुए ठंड का प्रकोप बढ़ने के बावजूद निजी स्कूलों द्वारा स्कूल खुलने की टाइमिंग न बढ़ाये जाने वाले स्कूलों पर कार्यवाही की मांग की। सेठी ने कहा कि छोटे छोटे बच्चो को निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा ठंड में सुबह सुबह स्कूल बुलाकर बीमार किया जा रहा है जिससे अभिवावकों में रोष है कुछ स्कूलों द्वारा अभी भी 7 बजे स्कूल खोले जा रहे है जबकि 1 दिसंबर से समय में बदलाव होना चाहिए था कम से कम छोटे बच्चो के स्कूल 9 या 10 बजे होना चाहिए। लेकिन निजी स्कूलों पर कोई अंकुश न होने की वजह से स्कूल प्रबंधक अपनी मनमानी पर उतारू है । सर्दी का प्रकोप बढ़ने पर अब समय में परिवर्तन होना चाहिए इसलिए जिलाधिकारी महोदय को तत्काल कार्यवाही करते हुए ऐसे स्कूलों को समय बढ़ाने के लिए निर्देशित करना चाहिए और आदेश न मानने वाले स्कूलों पर कार्यवाही बच्चो के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूलों की मान्यता समाप्त करनी चाहिए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, उमेश चौधरी, राजेश भाटिया, महेश सिंह, मनोज ठाकुर, कुलदीप सिंह, गौरव गौतम, भूदेव शर्मा, विनोद गिरी, धर्मपाल प्रजापति, गणेश शर्मा, राजेश शर्मा, शुभाष ठक्कर, मनीष धीमान, अनिल कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *