श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता को सम्मानित

हरिद्वार, 14 दिसम्बर। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता को सम्मानित किया। इस दौरान श्री वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के लोग सामाजिक सेवा, प्रशासिनक सेवा, राजनीति, व्यापार सहित तमाम क्षेत्रों में देश की प्रगति में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अध्यक्ष विनीत अग्रवाल व माध्विक मित्तल ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में जिले की शिक्षा व्यवस्था का कुशल संचालन कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता वैश्य समाज का गौरव हैं। उनके नेतृत्व में जिले में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार में भी उनका सहयोग सराहनीय है। सम्मानित करने वालों में डा.अजय अग्रवाल, विपुल गोयल, जय भगवान गुप्ता, महावीर प्रसाद मित्तल, मुदित तायल आदि शामिल रहे। V

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *