जुआ खेलते तीन धरे, चालान किया

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने जुआ खेलते ती आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 5090 रुपये, ताश की गड्डी बरामद की गई है। आरोपियों को संबंधित धारा में चालान कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सुभाषनगर में भूसा भंडार के पास गंगनहर किनारे एक भूखंड में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सलमान, निवासी राम रहीम कॉलोनी, हरीश सिंह निवासी रामना शिकारपुर थाना शिवहारा धामपुर जनपद बिजनौर और अंशुल निवासी गली नंबर एक सुभाष नगर बताया। उन्होंने बताया कि आरोपियों का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *