मायापुर क्षेत्र में छह घंटे की बिजली कटौती

हरिद्वार। ऊर्जा निगम ने शनिवार को मायापुर क्षेत्र में छह घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान मायापुर को बंद किया गया। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। कटौती के कारण लोगों के काम प्रभावित रहे।

शनिवार को ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान मायापुर पर 33 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग का काम किया। मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान से बिजली सप्लाई ऊर्जा निगम ने सुबह 10 बजे बंद कर दी। मरम्मत काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारू की गई। कटौती के दौरान लोगों के जरूरी काम ठप रहे। कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *