बीएचईएल को दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिले, कर्मचारियों में खुशी

हरिद्वार। बीएचईएल ने हिताची एनर्जी के साथ साझेदारी में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट एसपीवी कंपनी की ओर से प्रतिस्पर्धी बोली में खावड़ा केपीएस-दो और नागपुर के बीच 800 केवी, 6000 मेगावॉट लिंक की स्थापना के लिए ऑर्डर हासिल किया है।

बीएचईएल को गुजरात के खावड़ा क्षेत्र में संभावित नवीकरणीय ऊर्जा ज़ोन से बिजली की निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़ी राष्ट्रीय महत्व की प्रतिष्ठित परियोजना के निर्माण में शामिल होने पर गर्व है।

इस एचवीडीसी लिंक के 2029 तक स्थापित होने की उम्मीद है, जो 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा से 500 गीगावॉट बिजली प्राप्त करने के राष्ट्रीय मिशन में योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *