हरिद्वार। चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस महकमे ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। कनखल पुलिस ने राजकीय हाईस्कूल जमालपुर कलां में छात्र-छात्राओं को चाइनीज मांझे के खतरे के बारे में बताया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि जागरूकता अभियान से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की कोशिश की गई। पिछले दिनों चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।